फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 new transformers in the city

शहर में 30 नए ट्रांसफार्मर

Mon, 30 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
30 new transformers in the city

शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। ओवरलोड एवं तार टूटने से बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा से शहरियों को निजात दिलाने के  लिए विभाग शहरी क्षेत्र में 30 नए ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। 15 अप्रैल से शहर के विभिन्न उपकेंद्रों पर 250 एवं 400 केवीए के तीस ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ऐसे में ओवरलोड और तार टूटने के चलते होने वाली बिजली कटौती का दंश अब नहीं झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन



गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है। उपकेंद्रों पर ओवरलोड की वजह से ट्रासंफार्मरों के जलने और बिजली कटौती बार-बार होने से आपूर्ति के लिए लगाए गए तार भी टूटते रहते हैं। इससे आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और इसके चलते आपूर्ति में पड़ रहे व्यवधान को लेकर बिजली विभाग गंभीर है।
विज्ञापन



विभाग शहर के लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। 15 अप्रैल से शहर के उपकेंद्रों पर 250 एवं 400 केवीए के तीस नए ट्रांसफार्मर लगाएं जाएंगे। इसमें 250 केवी के 15 और इतनी ही संख्या में 400 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को 7 करोड़ रुपये की धनराशि शासन की ओर से मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं कुछ कम हो सकेंगी। विभाग की ओर से बीते वर्ष 100 केवीए के 50 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। शहर के उपकेंद्रों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से पहले से लगे ट्रांसफार्मर का ओवरलोड कम हो जाएगा। नए ट्रांसफार्मरों को लगाने की विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed