{"_id":"579257424f1c1b1458c4bb83","slug":"3-lakhs-dupe-voters-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की सूची में तीन लाख डुप्लीकेट मतदाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की सूची में तीन लाख डुप्लीकेट मतदाता
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने को लेकर बूथ लेवल आफीसरों की तरफ से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक साढ़े 26 हजार से कुछ ज्यादा लोगों का ही नाम हटाया जा सका है। डुप्लीकेट मतदाताओं के अपमार्जन की इस धीमी गति से निर्धारित अवधि में शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटा पाना मुनासिब नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि जिले में लगभग तीन लाख डुप्लीकेट मतदाता होने की बात सामने आ चुकी है।
विधानसभा का चुनाव वर्ष 2017 में प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। आयोग की तरफ से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई है। सूची में मौजूद 312309 मृतक, शिफ्टेड एवं रिपीटेड मतदाताओं का नाम सूची से बाहर करने का काम बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) की तरफ से किया जा रहा है। इनमें ऐसे सबसे ज्यादा मतदाता जखनिया विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जखनिया में 48308, सैदपुर में 42418, गाजीपुर में 40264 एवं जंगीपुर में 41156 डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद में 45446, मुहम्मदाबाद में 47636 और जमानिया में 47081 मतदाता हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक 26566 डुप्लीकेट मतदाताओं का ही नाम सूची से हटाया जा सका है। 2 लाख 85 हजार 743 डुप्लीकेट मतदाता अपमार्जन के लिए अवशेष हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं को 24 जुलाई तक चिह्नित किया जाना है। अपमार्जन की कार्रवाई की धीमी गति को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की तरफ से गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथि तक अपमार्जन की कार्रवाई पूरी की जानी है।