फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3 Lakhs dupe voters in Ghazipur

आयोग की सूची में तीन लाख डुप्लीकेट मतदाता

Fri, 22 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
3 Lakhs dupe voters in Ghazipur
भारतीय निर्वाचन आयोग
मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने को लेकर बूथ लेवल आफीसरों  की तरफ से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता  है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक साढ़े 26 हजार से कुछ ज्यादा लोगों का ही नाम हटाया जा सका है। डुप्लीकेट मतदाताओं के अपमार्जन की इस धीमी गति से निर्धारित अवधि में शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटा पाना मुनासिब नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि जिले में लगभग तीन लाख डुप्लीकेट मतदाता होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव वर्ष 2017 में प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। आयोग की तरफ से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई है। सूची में मौजूद 312309 मृतक, शिफ्टेड एवं रिपीटेड मतदाताओं का नाम सूची से बाहर करने का काम बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) की तरफ  से किया जा रहा है। इनमें ऐसे सबसे ज्यादा मतदाता जखनिया विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जखनिया में 48308,  सैदपुर में 42418, गाजीपुर में 40264 एवं जंगीपुर में 41156 डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसके अलावा जहूराबाद में 45446, मुहम्मदाबाद में 47636 और  जमानिया में 47081 मतदाता हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक 26566 डुप्लीकेट मतदाताओं का ही नाम सूची से हटाया जा सका है। 2 लाख 85 हजार 743 डुप्लीकेट मतदाता अपमार्जन के लिए अवशेष हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं को 24  जुलाई तक चिह्नित किया जाना है। अपमार्जन की कार्रवाई की धीमी गति को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की तरफ से गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथि तक अपमार्जन की कार्रवाई पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed