{"_id":"66c636bc1a73951c6a0136e4","slug":"294-surplus-teachers-will-be-posted-on-299-vacant-posts-applications-invited-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-119374-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 299 खाली पदों पर तैनात होंगे 294 सरप्लस शिक्षक, मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 299 खाली पदों पर तैनात होंगे 294 सरप्लस शिक्षक, मांगे गए आवेदन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 294 सरप्लस शिक्षक हैं जबकि 299 पद रिक्त हैं। जांच के बाद पोर्टल पर सूची जारी कर दी गई है। अब विभाग इन्हें ऐसे विद्यालयों में तैनात करेगा जहां शिक्षकों की कमी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 25 स्कूलों का विकल्प दिया जाएगा। आवेदन नहीं हुआ है या विकल्प नहीं भरा गया तो विभाग स्वत: शिक्षकों का समायोजन एवं तबादला करेगा।
जिले में 2266 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षक कम हैं या फिर स्कूल एकल हैं। इस असंतुलन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस परेशानी से निबटने के लिए अधिक एवं कम शिक्षक वाले स्कूलों को चिह्नित कर उनका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 294 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की दी गई है। समायोजन एवं स्थानांतरण को लेकर अभी केवल प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची ही जारी हुई है। अभी कक्षा छह से आठ वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची आना शेष है। अधिकारियों के अनुसार यह सूची जल्द आएगी। किसी स्कूल में 61 से 90 बच्चे है तो तीन शिक्षक होंगे। इसी तरह 30 के गुणांंक से एक भी छात्र अधिक होता है तो एक शिक्षक बढ़ जाएगा। छात्र-शिक्षक को आधार मानकर शिक्षकों को सरप्लस बता दिया जाता है। समायोजन के लिए गठित कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डायट के प्राचार्य एवं वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे। बीएसए को सचिव बनाया गया है। यह कमेटी निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 एवं 2011 की नियमावली के तहत समायोजन एवं स्थानांतरण करेगी।
30-35 बच्चों पर एक शिक्षक का मानक
प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होगी। इस मानक से विद्यालय में शिक्षक अधिक हैं तो वे हटाए जाएंगे। वहीं, शिक्षक कम होने पर नए की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
समायोजन के लिए 294 शिक्षकों की सूची ऑनलाइन की गई है। 21 अगस्त को कार्यालय में सूची चस्पा करने के बाद 22 एवं 23 अगस्त को संबंधित शिक्षकों से आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच के बाद सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के समायोजन की कार्रवाई होगी।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी