{"_id":"67f961a23a2a8d3caf08220e","slug":"285-electricity-poles-fell-power-was-cut-off-in-35-percent-of-the-city-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-130936-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली के 285 पोल गिरे, शहर के 35 प्रतिशत हिस्से में गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली के 285 पोल गिरे, शहर के 35 प्रतिशत हिस्से में गुल रही बत्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को आंधी आने के कारण बिजली निगम को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। साथ ही इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। जिले में कुल 285 बिजली के पोल गिर गए। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूट गए। जबकि शहर क्षेत्र और उसके आसपास 75 पेड़ धराशायी हो गए। आंधी के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर में 35 प्रतिशत हिस्से में बिजली गुल रही।
आंधी- पानी के दूसरे दिन शुक्रवार को भी नगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। नगर क्षेत्र में बिजली के 60 पोल गिरे। शहर के उर्दू बाजार, तुलसी सागर, बंधवा, पीजी कॉलेज सड़क, सिंचाई विभाग चौराहा, विकास भवन मार्ग आदि सहित रौजा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके कारण दूसरे दिन 65 हजार लोगों को पेयजल के लिए सुबह-सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी टंकी में स्टोर पानी से किसी तरह लोगों ने काम चलाया।
कुछ लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। पहले दिन आंधी के कारण पूरे नगर में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
65 प्रतिशत इलाकों में शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। शेष 35 प्रतिशत इलाकों में दूसरे दिन दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जिन इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप थी, वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सभी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शो-पीस बन गए थे। सरकारी कार्यालयों में जेनरेटर और इन्वर्टर के सहारे कामकाज पूरा किया गया। प्रभारी अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि आंधी के कारण जिले में कई बिजली के खंभे गिर गए। जहां-जहां फाल्ट हुआ है, वहां दुरुस्त किया जा रहा है। अधिसंख्य जगहों की बिजली आपूर्ति पहले दिन ही बहाल कर दी गई थी।