फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   27 thousand never filled electricity bill

27 हजार ने कभी नहीं भरा बिजली बिल

Wed, 09 Nov 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
27 thousand never filled electricity bill
जमानिया स्थानीय विद्युत उपखंड में विद्युत बिल की वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उपखंड के अंतर्गत 85 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं जिसमें 27 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने एक बार भी विद्युत बिल जमा नहीं किया। उन उपभोक्ताओं से विभाग नेवर पेड योजना के तहत बिल की वसूली पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

आठ रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 85 हजार उपभोक्ताओं पर सब्सिडी के बाद प्रति माह 25 करोड़ की बिजली खर्च होती है। प्रतिमाह बिजली बिल वसूली का लक्ष्य आठ करोड़ है, जबकि वसूली मात्र 2.5 करोड़ की हो पाती है। ऐसे में विभाग के सामने बेहतर बिजली देना एक कठिन चुनौती बन गया है। नेवर पेड उपभोक्ताओं को विभाग बिजली बिल शीघ्र जमा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है ताकि विभाग की आय बढ़ जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि बिल जमा करने लिए उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है। नेवर पेड उपभोक्ताओं को चिह्नित कर लिया गया है। उनसे बिल जमा कराने के लिए एसडीओ, जेई एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कभी भी बिल नहीं जमा किया है। वह कई किस्तों में बिल जमा कर सकते हैं। बिल विभाग के काउंटर पर किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है। कोई भी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। बताया कि बिजली बिल ऑनलाइन या सीएससी के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed