फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   27 nominations for the post of president and 150 nominations for members

Ghazipur News: अध्यक्ष पद पर 27 और सदस्य के लिए 150 का नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
27 nominations for the post of president and 150 nominations for members
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठेदिन रविवार को सभी आठ निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 27 एवं सदस्य पद के लिए 150 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए आज 13 और वार्ड के सदस्य पद के लिए 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस तरह से अध्यक्ष पद के लिए अब तक 43 एवं सदस्य पद के लिए 319 ने नामांकन किया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आज 06 एवं सदस्य पद के लिए 32 ने पर्चा भरा। जमानिया : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 05 तथा विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए 33 ने नामांकन किया। मुहम्मदाबाद: अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सदस्य के लिए 20 पर्चे दाखिल हुए। आज अध्यक्ष पद के लिए एक एवं वार्ड सभासद के लिए तीन ने नामांकन फार्म खरीदा। सादात: उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए आठ ने पर्चा दाखिल किया। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की पुष्पा सोनकर समेत तीन लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 19 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगदी देवी एवं उर्मिला देवी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। कासिमाबाद: नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के एक मात्र अधिकृत उम्मीदवार इरशाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। सदस्य पद पर कुल 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं तथा एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। सेवराई: नगर पंचायत दिलदार नगर में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी कबीर खां सहित चार प्रत्यशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी पर्चा भर चुके हैं। जिसमें बसपा से कबीर खान, निर्दल प्रत्याशियों के रूप में अमित जायसवाल, गोपाल, दीपक, सीताराम, मोहम्मद रमीज रजा, अनिल कुमार जायसवाल एवं अलीशेर राइनी शामिल हैं। वही सभासद पद के लिए 10 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। अब तक कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। रविवार को एक भी नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। नामांकन स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed