गाजीपुर। जिले के 62 पीएचसी, न्यू पीएचसी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले में 2652 मरीजों का उपचार किया गया। का आयोजन किया गया। लोगों को परामर्श के साथ ही मुफ्त दवाएं भी दी गईं। सुहवल : मेदिनीपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य मेले में सुबह दस बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. निशा श्रीवास्तव एवं आयुर्वेद के चिकित्साधिकारी डा. दिलीप कुमार ने आए विभिन्न मरीजों का परीक्षण करने के साथ नि:शुल्क दवाएं बांटी। मेले में कुल 52 विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा वायरल फीवर, एलर्जी, सास, खांसी के ही मरीज आए थे। इस दौरान फार्मासिस्ट संतोष ठाकुर, मनोज कुश्वाहा आदि मौजूद रहे। मरदह : पीएचसी पर 26, मटेहू में 23, पाडेयपुर राधे में 23 और अविसहन में 23 मरीजों का इलाज किया। मेला में कुल 95 मरीजों की जांच एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसमें टीवी 2, लीवर एक, सास के पांच, उदर के सात, मधुमेह तीन, चर्मरोग 12, उच्च रक्तचाप एक और बीमारी के 60 मरीजों को देखा गया। इस दौरान एके गुप्ता, फार्मासिस्ट रमेशचंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।