फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 thousand rupees were swindled by telling that the son was arrested in rape case

Ghazipur News: बेटे को दुष्कर्म में गिरफ्तार बताकर 25 हजार की ठगी

Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees were swindled by telling that the son was arrested in rape case
जमानिया। पुत्र को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने की झूठी सूचना देकर साइबर अपराधियों ने पिता से 25 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह 8.30 बजे वह खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वाट्सएप काल आया और ठगों ने खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि आपका पुत्र दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। जल्दी से 7080062119 इस नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दो, तभी उसकी जान बच सकती है। इस दौरान ठगों ने एक लड़के के रोने की आवाज भी सुनाई। यह सुनते ही परेशान बढ़ी गई और अपने मित्र के मोबाइल से ऑनलाइन 25 हजार रुपये भेज दिया। इसके बाद ठग और पैसा मांगने लगे। पुत्र के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद ठगों को कॉल किया गया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर साइबर थाने को घटना की सूचना दी। फिलहाल साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed