फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 thousand prize arrested

Ghazipur News: 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize arrested
गाजीपुर। स्वाट टीम व थाना भांवरकोल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर और 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी तंमचा, पांच खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन

अभियुक्त रवि बिंद पुत्र सिंहासन बिंद चकिया थाना चकिया का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भांवरकोल व स्वाट टीम द्वारा पातालगंगा चट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे हैं और पातालगंगा पर किसी व्यापारी को लूटने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सघनता से चेकिंग शुरू की। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भांवरकोल की तरफ भागने का प्रयास किया। दूसरी ओर मिर्जाबाद बाजार में मौजूद थाना स्थानीय की द्वितीय मोबाइल टीम द्वारा तेतरिया मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। इससे बदमाश माचा रोड की तरफ गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। कुछ ही दूर पर आगे नहर पट्टी पर गाड़ी फिसल गई और दोनों बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस बल पर जानलेवा फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिससे एक बदमाश गोली से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को दवा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसके पास से एक तमंचा व पांच खोखा कारतूस बरामद हुआ। मौके से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की मिली। दोनों बदमाशों पर पूर्व से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना भांवरकोल में 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed