फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 roadways buses will soon go for election duty

चुनाव ड्यूटी में जल्द जाएगी रोडवेज की 25 बसें

Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
25 roadways buses will soon go for election duty
आगामी माह की शुरुआत में रोडवेज की बस से यात्रा करने वाले लोगों को डिपो पर आने पर बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वजह प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय डिपो की 25 और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जाएंगी। ऐसे में स्टेशन पर आने पर बसों की कमी का सामना यात्रियों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम कुछ दिनों पहले निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया था। इस कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में जहां कशमकश दिखाई देने लगी है वहीं इसको सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए वाहनों का अधिगृहण किया जा रहा है। इसके तहत रोडवेज के स्थानीय डिपो की नौ बसों के साथ ही कई ट्रक एवं बोलेरो-स्कार्पियो को कई दिनों पहले गैर जिलों से पैरा मिलिट्री, नागरिक पुलिस, होमगार्ड आदि के लिए प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में पांच फरवरी को रोडवेज की 25 और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जाएगी। शादी-विवाह के इस मौसम में यात्रियों को बसों की कमी अखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed