फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 lakh benami property of cow-smuggler attached

Ghazipur News: गो-तस्कर की 25 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क

Wed, 01 Feb 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
25 lakh benami property of cow-smuggler attached
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के कानूनगो मुहल्ला निवासी गो तस्कर मुर्तुजा कुरैसी की 25 लाख की बेनाम अचल संपत्ति पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को मुनादी कराकर कुर्क कर ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा के नेतृत्व राजस्व टीम कानूनगो मुहल्ला पहुंची। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी मुर्तुजा कुरैशी द्वारा अवैध धन से पत्नी मुन्नी बेगम के नाम मौजा लोदीपुर भूमि क्रय किया था। भूमि पर भवन का निर्माण कराया गया था। राजस्व टीम ने भवन कुर्क की कार्रवाई शुरू की तो पुलिस कर्मियों ने जरूरत का सामान लेकर निकल जाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार ने ताल बंदी कर कुर्क करने कार्रवाई की। मालूम हो कि बीते वर्ष एक जुलाई को भारी मात्रा में गोवंश बरामद हुए थे। पशु तस्करी के मामले वांछित करीब दो माह से फरार चल रहे 11 गैंगस्टर के आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने नोटिस जारी कर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया था। ऐसे में राजस्व टीम और पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने डुगडुगी पिटवा फरार चल रहे आरोपियों को न्यायालय के पेश होने का निर्देश दिया। साथ ही सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। इस मौके पर एसडीएम भारत भार्गव, सीओ विजय आंनद शाही, सुहवल थानाध्यक्ष तारावती देवी, दिग्विजयनाथ तिवारी, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed