फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 KVA HT wire broken, ten trains including Rajdhani affected

Ghazipur News: टूटा 25 केवीए एचटी वायर, राजधानी सहित दस ट्रेनें प्रभावित

Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
25 KVA HT wire broken, ten trains including Rajdhani affected
- डाउन लाइन करीब चार घंटे और अप लाइन करीब साढ़े सात घंटे रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। जिला सहित आसपास में रविवार की देर रात क्षेत्र में आए चक्रवात से वाराणसी मंडल के करीमुद्दनपुर-ढूडाडीह के बीच 25 केवीए एचटी वायर क्षतिग्रस्त होने से अप-डाउन दोनों रूटों पर रेल परिचालन कई घंटे बाधित रहा। इससे छह मेल एक्सप्रेस और छह मालगाड़ी जगह-जगह खड़ीं रहीं।
रेलवे के मुताबिक रविवार की रात आई आंधी से करीब 11:58 बजे अप और डाउन लाइन का एचटी वायर टूट गया। जिससे कुल 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिसमें दो राजधानी, चार मेल एक्सप्रेस और छह मालगाड़ी जगह-जगह खड़ीं रहीं।
विज्ञापन

गाजीपुर सिटी स्टेशन के टीआरडी विभाग के एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे में डाउन लाइन वायर दुरुस्त कर 02:54 बजे और अप लाइन का करीब साढ़े सात घंटे में वायर दुरुस्त कर 07:35 बजे रेल परिचालन सुचारू रूप से संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लटृठूडीह: करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में रविवार की देर रात आए तूफान ने रेल सहित सड़क व्यवस्था ध्वस्त कर दिया है। तेज हवाओं से वाराणसी-बलिया रेल लाइन का अप और डाउन एचटी वायर टूट गया। जिससे छपरा से वाराणसी की तरफ जाने वाली ट्रेन जगह-जगह रेलवे स्टेशन पर रुक गईं।

स्वतंत्रता सेनानी, दो मालगाड़ी, अगरतला-इंदौर ट्रेन बड़ा गांव पर खड़ी रहीं। तूफान के प्रभाव से मोहम्मदाबाद-चितबड़ागांव, भरौली गोसलपुर, लठठूडीह, रसडा, कोटवा नारायणपुर मार्ग पर जगह-जगह विद्युत पोल और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed