फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 illegal cuts from Sidhuna to Mardah, fear of accident looms

Ghazipur News: सिधौना से मरदह तक 25 अवैध कट, हादसे का डर सता रहा

Sun, 20 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
25 illegal cuts from Sidhuna to Mardah, fear of accident looms
मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अवैध कट हादसों का प्रमुख कारण बन गए हैं। हाईवे पर सिधौना से लेकर मरदह तक लगभग 25 अवैध कट हैं। मगर, जिम्मेदार अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट रही है। फोरलेन मार्ग पर बने अवैध कटों के चलते आए दिन लोगों की जान जा रही है। कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके अवैध कटों को बंद करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जनपद के सिधौना, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, देवकली, महाराजगंज, गाजीपुर, जंगीपुर के साथ ही बिरनो, भड़सर, राजापुर, सियारामपुर, नसरतपुर, बरही, पलहीपुर, करदौनी, देवापुर, महेगवां, मरदह, कंसहरी, नवापुरा, करदह कैथवली, हैदरगंज, मटेहूं तक अवैध कट बने हुए हैं। इन अवैध कटों का निर्माण गांव के मनबढ़ाें, ढाबा, पेट्रोल पंप, विद्यालय संचालकों और बड़ी संख्या में चाय-पानी के दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए कर दिया है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी शशिधर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध कट तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया था लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे क्षेत्र के लोगों का रोष भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इन अवैध कटों को बंद नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई न की गई तो क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed