फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25.52 lakh rupees of Afsha deposited in Mukhtar Ansari account seized reward of 50 thousand

UP: मुख्तार अंसारी के खाते में जमा आफ्शा के 25.52 लाख रुपये जब्त, 50 हजार की है इनामी; तलाश जारी

Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है, उनकी लोकेशन तलाश रही है। प्रत्येक उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन
25.52 lakh rupees of Afsha deposited in Mukhtar Ansari account seized reward of 50 thousand
आफ्शा अंसारी की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार इनामी आफ्शा अंसारी की ओर से पति के लखनऊ स्थित स्टेट बैंक खाते में समायोजित किए गए 25 लाख 52 हजार रुपये जब्त कर लिए गए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने की। 

विज्ञापन




इसके पहले पुलिस ने 16 जून को आफ्शा अंसारी के बैंक खाते में जमा 8 लाख 91 हजार 268 रुपये जब्त किए थे। 20 जून को आफ्शा के बैंक-लॉकर को जब्त किया गया है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय को जानकारी मिली कि फरार गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार की आफ्शा अंसारी के पति मुख्तार अंसारी का बैंक खाता लखनऊ के यूपी सिविल सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। 
विज्ञापन


इसमें 25 लाख 52 हजार रुपये संदिग्ध रूप से समायोजित किए गए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए खाते में मौजूद 25 लाख 52 हजार को जब्त करवाया। मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार इनामी आफ्शा अंसारी की ओर से पति मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित स्टेट बैंक खाते में पैसे जमा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मुख्तार की पत्नी आफ्शा की तलाश जारी, 29 इनामी बदमाशों की लोकेशन खोजी जा रही; सीओ कर रहे मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed