फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24 huts reduced to ashes in fire, woman dies due to cylinder explosion

Ghazipur News: आग से 24 झोपड़ियां राख, सिलिंडर फटने से महिला की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
24 huts reduced to ashes in fire, woman dies due to cylinder explosion
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से 14 परिवारों की 24 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। इस दौरान सिलिंडर फटने से सामान निकाल रही एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। 2.15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना पर मुहम्मदाबाद एसडीएम और तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल राशन, कंबल और प्लास्टिक तिरपाल उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

गंगा कटान के चलते विस्थापित सेमरा गांव के 35 परिवारों को शेरपुर नई बस्ती में आठ बीघा भूमि खरीद कर बसाया गया है। यहां विस्थापित परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। सुबह गांव के लोग खेत में मिर्च तोड़ने गए थे। सुबह 9.45 बजे धुआं उठता देख लोग गांव की तरफ दौड़ पड़े। इधर रमावती देवी (45) सामान निकलने के लिए झोपड़ी में घुस गई। इसी दौरान झोपड़ी में रखा सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया और रमावती देवी की झुलसकर मौत हो गई। जब- तक ग्रामीण आग पर काबू पाते 14 परिवारों की 24 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। वहीं एक दर्जन साइकिल, छह स्मार्ट फोन, छह सिलिंडर और घर- गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद एसडीएम मनोज कुमार पाठक और तहसीलदार रामजी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल रहने के लिए प्लास्टिक का तिरपाल, अनाज, कंबल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवारों का हर संभव मदद होगा। वर्तमान समय में उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन

इनकी झोपड़ियां जल गईं : शेरपुर नई बस्ती निवासी प्रहलाद राम की दो, मुन्ना राम की तीन, शिव नारायण की एक, लक्ष्मण की एक, देवंती की दो, संवरू की एक, रमेश की एक, मुन्ना एक, राजकुमार की दो, श्रीकांत की दो, भोला की दो, हरिशंकर की चार, सुदामा एक, सुरेश एक झोपड़ी जलकर नष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed