फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24 hour power supply in ghazipur after cm yogi government

योगी राज में गाजीपुर की बल्ले-बल्ले, निर्बाध गति से हो रही बिजली आपूर्ति

Thu, 13 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
24 hour power supply in ghazipur after cm yogi government
शहर में 24, तहसील क्षेत्र में 20 तथा गांवों में मिल रही 18 घंटे बिजली - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने शहर में 24, तहसील क्षेत्रों में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश जारी किया है। जनपद में इस आदेश का पूरी तरह से पालन हो रहा है।
विज्ञापन


जनपदवासियों की बिजली आपूर्ति के मामले में बल्ले-बल्ले है। विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। निर्बाध गति से हो रहे आपूर्ति के लिए विभाग ने भी कमर कस ली है। 
विज्ञापन


विद्युत विभाग नगर में 24 तथा गांव में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है, वहीं कुछ इलाके में फाल्ट आदि के कारण शासन के आदेश का पालन पूरी तरह से पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। कहीं-कहीं मनमाने ढंग से आपूर्ति की भी शिकायत मिली है। विद्युत तारों में फाल्ट होने पर उसे तत्काल दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को बिजली से वंचित होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों मोदी सरकार ने शहर को 24, तहसील क्षेत्रों के 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया था। इस फरमान का पालन जनपद में शुरू कर दिया गया है।

शहर को 24, तहसील क्षेत्रों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। जबकि कई इलाकों में आदेश का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। यहां मनमाने ढंग से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है।

फाल्ट होने पर उसे ठीक करने में काफी समय लगाया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति के संबंध में तलवल विद्युत उपकेंद्र के जेई अमरनाथ भारती ने बताया कि शहर को 24 घंटा आपूर्ति हो रही है।

जबकि तहसील क्षेत्रों में दो शिफ्टों में चार घंटे की कटौती कर 20 घंटा और ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिफ्टों में छह घंटे की रोस्टरिंग कर 18 घंटा आपूर्ति की जा रही है। 

15 से 20 ट्रांसफार्मर जले

अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद ने बताया कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर अधिक फुंकते हैं। वर्तमान में जनपद में 15 से 20 ट्रांसफार्मर जले हैं। सूचना मिलने पर जले ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे में बदलवा दिया जाता है। बताया कि जनपद को लगभग पांच मेगावाट बिजली मिलती है। तेज हवा के दौरान तारों से चिंगारी निकलने से गेहूं की फसल में आग न लगे। इसके लिए तेज हवा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को बंद रखा जा रहा है। बिजली आपूर्ति में व्यवधान न हो इसके लिए जर्जर तारों और उपकरणों को दुरुस्त किया जाएगा। अगर कही फाल्ट होता है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed