{"_id":"5f19aff98ebc3e63a47f2b66","slug":"24-corona-positives-including-sp-found-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव हुए SP की हालत गंभीर, कुछ दिन पहले कराई गई जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव हुए SP की हालत गंभीर, कुछ दिन पहले कराई गई जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव
Fri, 24 Jul 2020 11:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के एसपी समेत 24 कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस महकमा सहित चारो तरफ हड़कंप मचा हुआ है। शु्क्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें एहतियातन कोविड केयर सेंटर से रेफर कर दिया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले कराई गई जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम उनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुटी है। पुलिस महकमे के अधिकारी कर्मचारी सहित उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी। जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया पुलिस कप्तान पहले से भी बीमार चल रहे थे। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें और कोई खतरा न हो इसका ख्याल रखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही सर्वे टीम लगाई गई है, जिससे अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वैब जांच कराई जा सके। एसपी कार्यालय और आवास पर किसी के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए मरीजों की तादात लगातार बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में एसपी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
दरअसल, गुरुवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन में तीन, पीरनगर चार, रौजा एक, जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी, डिलिया एक, रूईमंडी एक, चुंगी एक, खालिसपुर गांव एक, रूहीपुर तीन, कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में एक, मेख गांव में एक, धांवा गांव का एक, मुहम्मदाबाद दो, नंदगंज देवकली एक, रेवतीपुर गोपालपुर एक संक्रमित मरीज मिला था।