फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   233 sent swab including prisoners lodged in temporary jail

अस्थाई जेल में बंद कैदियों समेत 233 का भेजा गया स्वैब

Thu, 02 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
233 sent swab including prisoners lodged in temporary jail
गाजीपुर । शहर के अस्थाई जेल के कैदियों समेत 233 का स्वैब जांच के लिए गुरुवार को वाराणसी भेजा गया। इसमें पीजी कालेज, मुहम्मदाबाद और सैदपुर में मेडिकल टीम द्वारा संदिग्धों की सैंपलिंग की गई। साथ ही सभी को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली, गुजरात व हैदराबाद समेत विभिन्न गैर प्रांतों से लौटे प्रवासियों और कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों के लगातार पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के एक तरफ जहां सर्वे टीम लगातार संदिग्धों को चिह्नित करने के साथ उन्हें जांच के लिए नगर के पीजी कालेज, मुहम्मदाबाद और सैदपुर भेज रही है। वहीं, होम क्वारंटाइन लोगों की निगरानी के लिए टीम सुबह-शाम क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए कैदियों को जिला कारागार भेजने से पूर्व अस्थाई जेल में लाया जाता है, जहां मेडिकल टीम स्वैब लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजती है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जिला कारागार लाया जाता है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि अस्थाई जेल में बंद कैदियों समेत गैर प्रांतों से लौटे प्रवासियों और संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों का स्वैब जांच के लिया भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed