फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 miscreants who pelted stones and demonstrated were sent to jail

पथराव और प्रदर्शन करने वाले 23 उपद्रवियों को भेजा जेल

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
23 miscreants who pelted stones and demonstrated were sent to jail
बंजारीपुर में ट्रेन पर पथराव करने और रौजा से आलमपट्टी पर लाठी-डंडे से लैस होकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही 23 नामजद उपद्रवी युवाओं का रविवार की देर शाम चालान कर दिया गया। जबकि अज्ञात की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बंजारीपुर गांव के सामने रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन रोकने के लिए बैठे उपद्रवी युवाओं को पुलिस ने पकड़कर मामला शांत तो कर लिया था, लेकिन सारनाथ एक्सप्रेस पर पथराव के चलते ट्रेन चालक को चोट आई थी। इस मामले में आरपीएफ ने जहां मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं नगर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा जमानिया तिराहे से रौजा होते हुए आलमपट्टी के पास लाठी- डंडे से लैस होकर प्रदर्शन और पुलिस द्वारा खदेड़ने पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि पकड़े गए वीरवंत यादव, सचिन सिंह यादव, मनीष यादव, गोलू यादव, सचिन यादव, गोविंद यादव, अंकित यादव, राहुल यादव प्रथम, राहुल यादव द्वितीय, शिव यादव, अंगद यादव, चंदन यादव, अजहर अली, राकेश कुमार, अमित यादव, बालकरण राजभर, रमाकांत भारद्वाज, विवेक कुमार, सत्यम सिंह, रवि सिंह यादव, अरविंद सिंह और राहुल कन्नौजिया का चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि दो किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि उपद्रव करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा, चल रही जांच पड़ताल
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिले धमकी भरे पत्र को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी के सत्यनारायणा ने बताया कि गंभीरता बरती जा रही है। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द ही ऐसे शरारती तत्व को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लेगी। साथ ही स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम जहां तैनात है। वहीं प्रत्येक संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed