फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   229 centers set up for high school and intermediate exams

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बने 229 केंद्र

Tue, 22 Feb 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
229 centers set up for high school and intermediate exams
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनने वाले 229 परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की ओर से जारी कर दी गई है। जारी सूची में नौ राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा एडेड विद्यालयों की संख्या 75 एवं 145 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष एक लाख 49 हजार 701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीते वर्ष की तुलना में 28075 परीक्षार्थी इस बार कम हुए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 81290 संस्थागत एवं 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81 हजार 687 छात्र-छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बीते वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख 77 हजार 776 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 91494 तथा इंटर के 86282 थे। इनके लिए 252 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मालूम हो कि पिछले दिनों विभाग ने केंद्र बनाए जाने को लेकर विद्यालयों से आपत्तियां मांगी थी। इस दौरान कुल 530 आपत्तियां मिली थीं। इनमें सबसे ज्यादा 371 परीक्षा केंद्र की दूरी, 132 केंद्र बनाए जाने और 27 ऐसे विद्यालय थे जो मानक पूरा न करने के कारण सूची से काटे जाने के संबंध में आपत्ति मिली थी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि परिषद की तरफ से 229 परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed