फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   22 people trapped in jam

22 घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Tue, 20 Jun 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
22 people trapped in jam
दिलदारनगर के रक्सहा बाईपास पर फंसा ट्रक।
राक्सहां-बाईपास मार्ग पर सोमवार को सायंकाल चार बजे दिलदारनगर से बिहार जा रहे दो ट्रक बड़ी नहर पुलिया के पास सड़क किनारे गड्ढे में फंस गए। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह फंसे ट्रकों को निकाला गया। इस दौरान भीषण गर्मी में 22 घंटे ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। इस कतार में अन्य वाहन भी जहां-तहां फंसे हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पूरी रात वाहनों के चालक और खलासी सड़क पर रात गुजारे और घंटों जाम से निजात पाने का इंतजार करते रहे। सड़क मार्ग पर दोनों तरफ छोटे वाहनों से लेकर बाइक वालों तक को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से बिहार को जाने के लिए एकमात्र रक्सहां बाईपास मार्ग है। पिछले चार वर्षों से मार्ग का मरम्मत न होने की वजह से इसकी हालत दयनीय हो गई है। सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्डे हैं। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। ऐसे में हर दिन भारी वाहनों के फंस जाने से आवागमन बाधित हो जाता है। ट्रकों का गुल्ला और पत्ती टूूटना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों इस मार्ग पर आने से भी वाहन स्वामी कतराते हैँ। क्योंकि इस मार्ग से वाहनों का सुरक्षित निकलना भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार भाजपा विधायिका से लगायत विभाग के उच्यधिकारियों तक से मांग की गई है, लेकिन उदासीनता के चलते सड़क यह मार्ग अपने किस्मत पर आंसू बहा रहा है।


आए दिन लग रहे जाम की समस्या को लेकर पीडब्लूडी के जेई लालजी का कहना है कि इस सड़क का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। बहुत जल्द समस्या से लोगों को निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed