{"_id":"57ec13614f1c1b6809575040","slug":"22-hours-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 घंटे लगा रहा जाम
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
22 घंटे लगा रहा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जलालाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे सड़क पर मौजूद गड्ढे में दो ट्रक अगल-बगल फंस गए। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। यात्री वाहन किसी तरह दूसरे रास्तों से निकले। 22 घंटे बाद बुधवार की शाम ट्रकों को क्रेन से हटवाकर आवागमन बहालकराया गया।
गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। कई जगह मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। शाम को जलालाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास एक ट्रक गड्ढा में फंस गया। इसी बीच बगल से निकल रहा दूसरा ट्रक भी फंस गया। ट्रकों के फंसने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। बाइक और साइकिल सवार तो किसी तरह से बगल से निकल जा रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ट्रकों के फंसने से दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों का लाइन लग गई।
रोडवेजबस , यात्री जीप आदि वैकल्पिक हमीद मार्ग से निकलते रहे, लेकिन ट्रक मार्ग पर ही फंसे रहे। शाम को 22 घंटे बाद करीब चार बजे क्रेन से ट्रकों को हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारुहो सका। ट्रकों के हटने के बाद भी काफी देर तक आवागमन में अवरोध बना रहा। थानाध्यक्ष त्रिवेेणीलाल पुलिस कर्मियों के साथ आवागमन को सुचारु कराने में जुटे रहे। घंटों जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग संबंधित विभाग को खराब सड़क के लिएकोसते रहे।