फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   22 hours putting jam

22 घंटे लगा रहा जाम

Thu, 29 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
22 hours putting jam
22 घंटे लगा रहा जाम
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जलालाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे सड़क पर मौजूद गड्ढे में दो ट्रक अगल-बगल फंस गए। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। यात्री वाहन किसी तरह दूसरे रास्तों से निकले। 22 घंटे बाद बुधवार की शाम ट्रकों को क्रेन से हटवाकर आवागमन बहालकराया  गया।
विज्ञापन


गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। कई जगह मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। शाम को जलालाबाद स्थित  यूनियन बैंक के पास एक ट्रक गड्ढा में फंस गया। इसी बीच बगल से निकल रहा दूसरा ट्रक भी फंस गया। ट्रकों के फंसने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।  बाइक और साइकिल सवार तो किसी तरह से बगल से निकल जा रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ट्रकों के फंसने से दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों का लाइन लग गई।
विज्ञापन


रोडवेजबस , यात्री जीप आदि वैकल्पिक हमीद मार्ग से निकलते रहे, लेकिन ट्रक मार्ग पर ही फंसे रहे। शाम को 22 घंटे बाद करीब  चार बजे क्रेन से ट्रकों को हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारुहो सका। ट्रकों के हटने के बाद भी काफी देर तक आवागमन में अवरोध बना रहा।  थानाध्यक्ष त्रिवेेणीलाल पुलिस कर्मियों के साथ आवागमन को सुचारु कराने में जुटे रहे। घंटों जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग संबंधित विभाग को खराब सड़क के लिएकोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed