फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Increase voting in the glory of democracy

मतदान कर बढ़ाएं लोकतंत्र की शान

Mon, 01 Apr 2019 12:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Increase voting in the glory of democracy
अमर उजाला की ओर अपराजिता मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज छावनी लाइन में शिक्षक तथा कर्मचारियों तथा मीना मंच के प्रशिक्षण कार्य में लगे सुमगकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा लोगों से अवश्य मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मतदान कर लोकतंत्र की शान बढ़ाएं। शत-प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही लोकतंत्र के प्रति लोगों का सम्मान भी झलकता है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय ने कहा कि स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य मतदाताओं को भी बूथों पर पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। इसे किसी भी हालत में व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। प्रशिक्षणकर्ता सुप्रिया जायसवाल ने कहा कि सभी को मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही हर मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षक शीला सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें।
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे अच्छा है। मजबूती के साथ निडर होकर अधिक से अधिक मतदान करें। हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करना है। मजबूत लोकतंत्र राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। हम सब संकल्प लें कि खुद मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक कर प्रेरित करेंगे। जो लोग बूथों तक न जा रहे हों उन्हें वहां तक ले जाना चाहिए। उन्हें मत के महत्व की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताना चाहिए। मत व्यर्थ नहीं करते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। जन भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed