फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 7

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 7

Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 7
गाजीपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 78 सौ से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल संपन्न कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 7837 हो गई है। इसमें दसवीं के 5011 और बारहवीं की परीक्षा के लिए 2826 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शाहफैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, तूलिका पब्लिक स्कूल, सन शाइन पब्लिक स्कूल, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, रेनबो माडर्न स्कूल एवं वेद इंटरनेशनल स्कूल हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या का निर्धारण किया गया है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के प्रसाद ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर कक्षा-दस के 445 परीक्षार्थी बैठेंगे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि उनके केंद्र पर दसवीं के 843 एवं बारहवीं के 921 सहित 1764, तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार दसवीं के 869 एवं बारहवीं के 402 सहित 1271 परीक्षार्थी बैठेंगे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में दसवीं के 897 एवं बारहवीं के 430 सहित 1327, सन शाइन पब्लिक स्कूल में 509 एवं 326 सहित 835, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि दसवीं के 248 एवं बारहवीं के 93, रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि दसवीं में 485 एवं बारहवीं में 236 सहित 721 एवं वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दसवीं के 715 एवं बारहवीं कक्षा के 418 सहित कुल 1133 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की परीक्षा एक पाली में होगी। गुरुवार को कक्षा बारह के छात्रों की म्यूजिक की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed