फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्रों के हैरतअंगेज स्टंट को लोगों ने सराहा

छात्रों के हैरतअंगेज स्टंट को लोगों ने सराहा

Mon, 07 Jan 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के हैरतअंगेज स्टंट को लोगों ने सराहा
कासिमाबाद(गाजीपुर)। केवीके मॉडल स्कूल सिधउत कासिमाबाद का वार्षिकोत्सव उड़ान 2019, स्कूल प्रांगण में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेंद्र राय ने कहा कि शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना पर भी बल दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी कासिमाबाद मंशा राम वर्मा ने कहा कि उचित शिक्षा ही राष्ट्र के उत्थान के लिए आवश्यक है। प्रबंधक शुभांशु मिश्रा ने कहा कि विद्यालय की प्रतिभाओं को हर संभव निखारने का प्रयास करते हैं। मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का ट्रायल सफल हो गया है, आगामी सत्र में इसे अनिवार्य करने की कोशिश होगी। राष्ट्र गीत के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया गया। राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आदि विषयों पर आधारित नृत्य नाटिकाओं को लोगों ने खूब सराहा। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर आधारित काव्य पाठों ने उपस्थित जनसमुदाय को सोचने पर बाध्य किया तो दूसरी तरफ हास्य नाटिका करवा चौथ ने लोगों को खूब गुदगुदाया। मार्शल आर्ट्स से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं टीम के हैरतअंगेज स्टंट ने लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर सुधा त्रिपाठी, प्रबंधक शुभांशु मिश्रा, प्रधानाचार्या वंदना मिश्रा, संतोष गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाओं को तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जितेन्द्र नाथ पांडेय, प्रधानाचार्या वंदना मिश्रा, धर्मेन्द्रनाथ राय, धीरज तिवारी, अशोक राय, संरक्षक कृष्णानंद मिश्रा, रविंद्र पांडेय, मंजुल लता मिश्रा, चन्द्रभान सिंह, नितिश उपाध्याय, नितिश चौबे, विनोद बरनवाल, प्रदीप कुमार प्रजापति सहित सभी शिक्षक और अभिभावक गण उपस्थित रहे। संचालन छात्रा अमृता यादव और छात्र आदित्य सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंधक शुभांशु मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed