फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौथे दिन भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

चौथे दिन भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर
सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार के पानी टंकी के पास लगाया गया चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर के साथ दो अन्य ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व जल जाने के कारण पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर आधारित कारोबार पूरी तरह से ठप है। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। तहसील मुख्यालय के पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की शाम अचानक शार्ट-सर्किट होने के कारण आग का गोला बन गया। आग ने बगल में स्थित दो अन्य ट्रांसफार्मर को भी अपनी जद में ले लिया था, जिससे वे भी जल गए थे। इससे करीब 14 सौ घरों और दुकानों की बत्ती गुल हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे की वजह से एक तरफ जहां लोगों को रात में दिक्कत हो रही है, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर की भाग-दौड़ कर रहे हैं। अनापूर्ति की वजह से सबसे ज्यादा निराशा उन लोगों को हो रही है, जिनका कारोबार बिजली पर आधारित है। ऐसे लोगों के कारोबार पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। किसान नेता भानूप्रताप सिंह ने दूरभाष से सेवराई के उप जिलाधिकारी मो. कमर, तहसीलदार विराग पांडेय और अधिशासी अभियंता जमानिया विद्युत विभाग खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। कहा कि अगर जल्द नहीं बदला गया तो वह लोगों के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया विद्युत विभाग खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे लगवा कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed