फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन, शहर में निकाला जुलूस

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन, शहर में निकाला जुलूस

Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन, शहर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
गाजीपुर। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने शुक्रवार को आस्तीन चढ़ा ली। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने आरटीआई परिसर से जुलूस निकाला। इसके बाद मानदेय वृद्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

इस अवसर पर सरजू पांडेय पार्क में हुई सभा में जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री से हमारे संगठन की सत्रह बार वार्ता हो चुकी है। सात जून को मुख्यमंत्री जी ने वादा किया था कि हम बहुत जल्द मानदेय वृद्धि की घोषणा करेंगे। हर बार उन्होंने संगठन को मानदेय वृद्धि डबल किए जाने का आश्वासन दिया है। वर्तमान में नए मुख्य सचिव का कहना है कि मानदेय में मात्र 500 रुपये की वृद्धि होगी। हम ऐसे मानदेय को ठुकराते हैं। बिरनो ब्लॉक की अध्यक्ष अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जितना कार्य करती हैं। उतना तो और कोई नहीं करता है। हमें अपने कार्य के अनुरूप प्रदेश और केंद्र सरकार उचित पारिश्रमिक नहीं देती है। सरकार हमसे बंधुआ मजदूर की तरह कार्य कराती है। जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि संगठन ने प्रदेश सरकार को मानदेय की वृद्धि के लिए 16 जनवरी तक का समय दिया है। अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि नहीं होती है तो प्रदेश संगठन लखनऊ में धरना- प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जुलूस में राममूर्ति, सविता देवी, धीरेंद्र कुमार, आशा सिंह, गुंजा बर्नवाल, साधिका यादव, सविता देवी, संजू, आरती प्रजापति, गिरीश, सुनीता पांडेय, उर्वशी, मंजू, सुशीला, शीला, सगुन भारती, सुनीता, गीता, सोना, सरिता, संयोगिता, नीलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थीं। सभा की अध्यक्षता संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव और संचालन फूलचंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed