{"_id":"5bc37d45bdec2269827d3dca","slug":"21539538245-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पेटी शराब उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पेटी शराब उठा ले गए चोर
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खानपुर बजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के छत की पटिया हटाकर चोर शनिवार की रात आठ पेटी शराब उठा ले गए। रविवार को ठेकेदार ने थाना में घटना की तहरीर दी।
खानपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित है। रोज की तरह शनिवार की देर रात भी सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर छत की पटिया हटाकर दुकान में घुस गए। इसके बाद अंदर रखी आठ पेटी शराब लेकर फरार हो गए। सुबह जब सेल्समैन ने दुकान खोली तो छत की पटिया हटा देख उसके होश उड़ गए। उसने शराब की पेटियों का मिलान किया तो पता चला कि आठ पेटी शराब गायब थी। उसने तत्काल इसकी सूचना ठेकेदार को दी। जानकारी होते ही ठेकेदार जयनारायन दुकान पर पहुंचा और सेल्समैन से जानकारी ली। उसने बताया कि चोरी की तहरीर थाना में दी गई है। इस संबंध में थाना पु लिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।