फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली

महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली

Sun, 14 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
दुबिहा। क्षेत्र के हार्टमनपुर मिशन में दु:ख निवारिका माता मरियम के मरियालय दिवस का शुभारंभ वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष फादर यूजीन ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम में एक दिन पहले से ही दूरदराज से आए मसीही समुदाय के लोगों ने रात भर जागरण कर माता मरियम का भजन-कीर्तन किया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर रविवार को धर्माध्यक्ष वाराणसी धर्म प्रांत की मौजूदगी में महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में सुंदर पालकी पर माता मरियम की मूर्ति को विराजमान कर महिलाएं अपने कंधे पर पालकी को उठाकर चल रही थी। यात्रा वापस आने पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष की ओर से उपदेश एवं आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम में गीत एवं संगीत की कमान प्रधानाचार्य फादर पी. विक्टर के जिम्मे थी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मरियालय दिवस के अवसर पर फादर जान अब्राहम, फादर जोसफ, फादर विनीत, फादर दिलराज, पाल डिसूजा, फादर प्रभु हंस, फादर सोनेलाल, फादर जोसफ लकडा, जाबी जान, फादर सुजाई कान, पल्ली पुरोहित फादर सुशील, फादर जयरतन, फादर माइकल, फादर मनोज, फादर एंथोनी राज, फादर सुरेंद्र, फिलिप राज, सुशील प्रकाश, फादर कृपालु, फादर क्रिस्तु राज, सिस्टर कृतिका, सिस्टर लता, सिस्टर अभया, रंजीता, सिस्टर सरला, हेलेन, दीपा, प्रशांता, जोसफा, सुलेखा, सिस्टर लतेसिया, सिस्टर मजेला, अंजली, अंशू, ममता, सिस्टर श्रद्धा, लीमा, श्रृति, एनी, प्रिया आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सीडी जान, प्रेम कुमार, उदय कुमार, सत्यप्रकाश, अरविंद भारती, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, राकेश जोसफ, श्रीराम, शुभ नरायण यादव, अरविंद राय, राजेश कुशवाहा, बीरेंद्र यादव, पूर्णमासी, श्याम बिहारी, पारसनाथ समापन तक सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed