{"_id":"5bc228e5bdec22696f007bfe","slug":"21539451109-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदान स्थित यूनियन बैंक के प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार देर शाम जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हिंदी समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय नारायण ने सितंबर तिमाही वर्ष 2018 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बुजुर्गा शाखा के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार को उनके चतुर्दिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं म्यूचुअल फंड के व्यवसाय में लक्ष्य को पूर्ण करने वाली शाखाओं को यूनियन एसेट्स मैनेजमेंट से आए मोहम्मद शारिक खान एवं क्षेत्र प्रमुख की ओर से सम्मानित किया गया। गुरुप्रीत लांबा को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्षेत्र प्रमुख ने बधाई दी। राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को क्षेत्र प्रमुख ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में मनोज वर्णवाल, केआर मीणा, रमेश गोयल, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार एवं मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया। संदर्भ साहित्य पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर सुनीता नारायण, संगीता वर्णवाल, विनोद शर्मा, सुशांत श्रीवास्तव, किशोर सिंह, सत्यम कुमार, अनिल कुमार, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।
...