{"_id":"5b784d6342c792466d28178f","slug":"21534610787-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सद्भाव के साथ मनाएं पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सद्भाव के साथ मनाएं पर्व
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बकरीद और अन्य पर्वों को सद्भाव के साथ मनाने की लोगों से अपील की गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जमानिया विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्वों को आपसी सद्भाव के साथ मनाए।
कहा कि बकरीद एवं अन्य त्योहारों को सभी लोग मिलजुल कर उल्लास पूर्वक मनाएं। मौजूद कुछ लोगों ने ईदगाहों, मस्जिदों एवं अन्य जगहों पर गंदगी होने की बात कही। इस पर उन्होंने पंचायत विभाग के लोगों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए। कुछ लोगों ने डीजे की बात उठाते हुए डीजे, लाउडस्पीकर के प्रचलन पर पाबंदी नहीं लगाए जाने की बात कही। इस पर बीच का रास्ता निकालते हुए डीजे, लाउडस्पीकर के साउंड में कमी एवं अश्लील गाना न बजाने पर सहमति बनी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी यदि किसी व्यक्ति पर इस बात का संदेह होता है कि वह अराजकता फैला सकता है, इसकी तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि पुलिस उसके उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। इस अवसर पर जमानिया परिक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रामबहादुर, प्रभारी निरीक्षक सुहवल रविंद्र कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक केपी सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, कानूनगो शेषमणी, अविनाश गिरी, सौरभ, राजकुमार, राजस्वकर्मी बृजकिशोर, सोनू मौर्या, सतेंद्र राय, दर्शन यादव पहलवान, जमालुद्दीन, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।