{"_id":"5b6b34fa4f1c1bf5498b5c4d","slug":"21533752570-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे बाद भी नहीं बना जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवारे बाद भी नहीं बना जला ट्रांसफार्मर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 जामा मस्जिद स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे 15 दिन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर है। इसी प्रकार विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली विभाग के कर्मचारी रात के अंधेरे में टॉर्च के सहारे फीडर की सप्लाई देते रहते हैं।
नगर के वार्ड संख्या-5 जामा मस्जिद के पास स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व जल गया था। जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए मुहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक भागदौड़ की लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते 15 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इस कारण नगर के वार्ड संख्या-5 एवं वार्ड संख्या-1 के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। इस संबंध में जेई आरके सिन्हा ने बताया कि जिले में ट्रांसफार्मर का अभाव है। फिर भी कहीं न कहीं से व्यवस्था करके तीन दिन के अंदर लगवा दिया जाएगा।