फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   परिषदीय विद्यालयों में पूरा नहीं हुआ रंगाई-पुताई का कार्य

परिषदीय विद्यालयों में पूरा नहीं हुआ रंगाई-पुताई का कार्य

Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पूरा नहीं हुआ रंगाई-पुताई का कार्य
गाजीपुर। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी समाप्त होने से पूर्व स्कूलों की रंगाई-पुताई पूर्ण कर लेना था, लेकिन यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि विद्यालयों को रंगाई और पुताई के लिए महीनों पहले पैसा भेजा गया था। बीएसए द्वारा कराई गई जांच में अभी तक 65 फीसदी विद्यालयों में ही रंगाई-पुताई का कार्य किया हुआ मिला है। इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की त्योरी चढ़ गई है। उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाता है। इसके लिए विद्यालयों को निर्धारित कम से कम पांच हजार एवं अधिकतम दस हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष भी जिले के 1953 प्राथमिक एवं 802 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई कराने के लिए करीब दो माह पहले धनराशि उपलब्ध कराई गई है, लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। प्राथमिक के 1953 में से 1329 तथा 802 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 533 में ही रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया है। शेष विद्यालयों में अभी तक रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हो सका है। इसके पीछे बारिश के मौसम को कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जल्द रंगाई-पुताई न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed