{"_id":"5b3bb94f4f1c1b7a468b4674","slug":"21530640719-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने दबोचा
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
जिले के एक थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा गर्मी की छुट्टी में सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई थी। सोमवार की दोपहर वह किसी काम से नानी के घर से निकली थी। इसी बीच गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने सुनसान देख गली में छात्रा को रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा। युवक से बचने के लिए छात्रा शोर मचाने लगी। गांव के लोग न आ जाएं, इस भयवश युवक वहां से फरार हो गया। घर पहुंच कर छात्रा ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। देर शाम छात्रा के नाना थाना पहुंचे और गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची और गिरफ्तार कर थाना ले आई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया।