फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा नदी से शहनवाज का शव बरामद

गंगा नदी से शहनवाज का शव बरामद

Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी से शहनवाज का शव बरामद
गाजीपुर।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा महादेवा गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबे दो किशोरों में से एक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को स्नान करते समय गंगा में डूबे शहनवाज का शव शनिवार को दोपहर में घटना स्थल कुछ दूरी पर बरामद किया गया है। जबकि आकाश की खोजबीन की जा रही है। उधर, नाराज सरैया के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर तुलसीपुर गांव के पास जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटा बाद जाम समाप्त कराया।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया निवासी शहनवाज (12) और आकाश यादव (11) अपने साथियों के साथ शुक्रवार की सुबह छोटा महादेवा घाट पर नहाने गए थे। नहाते वक्त आकाश तथा शहनवाज गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों डूब गए। तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। जिसमें से शहनवाज के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार सुबह करीब सात बजे दर्जनों ग्रामीण गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर तुलसीपुर गांव के पहुंच गए और जाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही सदर सीओ हृदयानंद सिंह, एसएसआई रामशकल यादव पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। जाम करने वालों से बातचीत करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शव को ढूंढने का प्रयास जारी है। यदि आप लोग जाम समाप्त नहीं करेंगे तो पुलिस इधर फंसी रहेगी। इससे शवों की तलाश करने के कार्य में बाधा उत्पन्न होगा। क्षेत्राधिकारी की बात मानते हुए दो घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। दिन में 12 बजे पुलिस ने एक किशोर का शव पुलिस ने हमीद सेतु के पास बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed