{"_id":"5ac7b16a4f1c1bd2618b5e4f","slug":"21523036522-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न शिक्षा क्षेत्र में रैली निकालकर बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने की अपील की गई। इस दौरान बच्चों ने एक बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाऐंगे आदि नारे लगाए। अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी तहबरपुर जर्नादन यादव ने ब्लाक संसाधन केंद्र टीकापुर से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहबरपुर बाजार, ग्राम मेढ़ी और खरचलपुर से भ्रमण कर पुन: पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकापुर जाकर समाप्त हुई। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा के मंदिर हैं। संतराज यादव, सधीर सिंह, मनोज त्रिपाठी, सूबेदार यादव, संतोष राय, विजय कुमार यादव, राहुल यादव, अभिमन्यु लाल रहे। नगर पंचायत निजामाबाद स्थित राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से शत-प्रतिशत नामांकन के लिए रैली को एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला ने रवाना किया। न्याय पंचायत स्तर की रैली में रैली में कई विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। संचालन अभिमन्यु यादव ने किया। बीईओ अशोक यादव, नगर पंचायत प्रेमा यादव, केदारनाथ यादव, लौटन, अनीता, संतोष कुमार गौड़, इंदल यादव आदि लोग उपस्थित थे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय अशोक कुमार यादव ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शत प्रतिशत नामांकन के लिए अध्यापकों को निर्देशित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ठेकमा के प्रांगण से भी रैली निकाली गई। रैली को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय और बीईओ विश्वजीत कुमार ने रवाना किया। प्रधान संजय गुप्ता भी रहे। कुल 125 परिषदीय विद्यालयों के दो हजार से अधिक बच्चे शामिल रहे। जितेन्द्र राय, वेद प्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, लल्लन यादव, प्रमोद मौर्या, रमेश राय, रामसिंगार राय, अशोक गिरी, संदीप सिंह रहे।
आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय शाह कुंदनपुर शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में चल रहे दो दिवसीय रैली का समापन बुधवार को समारोह पूर्व किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत लोगों में शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने और विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाए जाने को लेकर रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में शासन की मंशा के अनुरुप पढ़ाई का स्तर अंग्रेजी माध्यम में शुरु हो गया है। इस अवसर पर शाह कुद्दनपुर की प्रधान कुसुम यादव, अंगद यादव, विद्यालय की सविता सिंह, अमरनाथ यादव, सुबोध कुमार मिश्र, सुनीता, गीता तिवारी, हेमलता, रंजना राय, आशा यादव आदि उपस्थित रही।