फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब तीसरी आंख से होगी सिटी स्टेशन की निगहबानी

अब तीसरी आंख से होगी सिटी स्टेशन की निगहबानी

Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अब तीसरी आंख से होगी सिटी स्टेशन की निगहबानी
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन की निगहबानी अब तीसरी आंख से होगी। प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर में 15 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे लगाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो सहित निकास स्थान पर वायरिंग का काम कर लिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग रेलवे सुरक्षा बल की ओर से की जाएगी। अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रेल राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र के इस प्रमुख स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक के दोनों निकास स्थानों, द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग खिड़की, स्वचालित सीढ़ी सहित प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाया जाएगा। इसके अलावा, प्लेटफार्म नंबर दो पर भी प्रमुख जगहों पर इसे स्थापित किया जाएगा। सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई है। आरपीएफ कक्ष में लगे एलईडी के सहारे पुलिस सिटी रेलवे स्टेशन में आने-जाने वाले प्रत्येक लोगों पर अपनी नजर रखेगी। पूरे परिसर में लगने वाले 15 सीसीटीवी कैमरे को लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह वायरिंग कर दी गई है। रेलटेल की ओर से सीसीटीवी लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed