{"_id":"5a9051934f1c1b1d368bc218","slug":"21519407507-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी से की मुलाकात
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक सिविल बार संघ में शुक्रवार को हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अंजनी प्रकाश राय के प्रार्थना पत्र पर चर्चा करने के बाद बार अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय और उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल एवं महासचिव अजयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। साथ डीएम और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद सदस्यों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अभिवक्ताओं ने चेताया की अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाई न करने पर सिविल बार संघ इस संबंध में कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर चंद्रबली राय, गंगा प्रसाद सिंह, अजय सिंह, विजय शंकर पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह, नवीन कुमार राय, चंद्रमोहन सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय, अमरेश यादव, मारूती कुमार राय आदि मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
...