{"_id":"5a4923984f1c1b0e788b5d7a","slug":"21514742680-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झोपड़ी सहित सैकड़ों बोझ धान की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झोपड़ी सहित सैकड़ों बोझ धान की फसल जलकर राख
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक झोपड़ी सहित सैकड़ों बोझ धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही रविवार को मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआवजे के लिए रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंप दी।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बभनौलिया गांव निवासी विकलांग रामबली राजभर की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर मुआवजे के लिए संबंधित अधिकारी को सौंप दी। सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी नंदू कुशवाहा का पूरब स्थित खलिहान में रखे सैकड़ों बोझ धान की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि वह रोज की तरह अपने खेत-खलिहान के आवश्यक कार्य का निपटारा कर शाम को अपने घर परिजनों संग वापस आ गए। धान की बोझ जलकर राख हो जाने से पीड़ित के लिए अनाज की समस्या उत्पन्न हो गई है।