फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रथम नागरिक के सामने होंगी कई चुनौतियां

प्रथम नागरिक के सामने होंगी कई चुनौतियां

Thu, 30 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रथम नागरिक के सामने होंगी कई चुनौतियां
गाजीपुर। शहर की सरकार बनने के बाद प्रथम नागरिक के सामने कई चुनौतियां होंगी। जिले में नपा गाजीपुर का अनुमानित बजट एक साल में करीब 42 करोड़ 18 लाख के आसपास है। नपा परिक्षेत्र में करीब 110.15 किमी सड़कों का जाल अभी तक बिछा है। इसमें दर्जनों सड़कों की हालत काफी जर्जर और दयनीय हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के आठ नगर पंचायतों में अपनी नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों से लेकर निर्दल प्रत्याशियों की ओर से लगातार 26 दिनों तक कड़ी मेहनत के बाद एक दिसंबर को शहरों के प्रथम नागरिक चयनित हो जाएंगे। गाजीपुर नगर पालिका परिक्षेत्र में करीब 110.15 किमी का जाल बिछा हुआ है। करीब 5 हजार स्ट्रीट लाइट करीब डेढ़ लाख के लोगों को अंधेरे में रौशनी दिखाने का काम हुआ है। एक वर्ष में 42 करोड़ 18 लाख रुपये अनुमानित बजट है। नगर पालिका में कार्यों के लिए करीब 180 स्थाई और 70 संविदा पर कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

जंगीपुर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत की अनुमानित एक वर्ष बजट करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये है। पंचायत में करीब छह किलोमीटर सड़क का जाल बिछा हुआ है। प्रथम नागरिक के लिए कर्मचारियों के रिक्त पड़े पद से प्रभावित हो रहे कार्य बड़ी चुनौती होगी। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर पालिका की प्रथम कुर्सी पर बैठने वाले प्रथम नागरिक के सामने पानी निकासी और खुले में शौच सहित तमाम दिक्कतों की चुनौती झेलनी पड़ेगी। साथ ही कर्मचारियों की संख्या 110 है, इसमेें 16 रिक्त पद है। जबकि सफाई कर्मियों के सभी पद रिक्त है। नपा में करीब 26. 5 किमी सड़कों का जाल बिछा हुआ है। साथ ही 925 स्ट्रीट लाईटें पूरे पालिका क्षेत्र में लगी हुई है। इस नपा का करीब एक वर्ष का अनुमानित बजट साढ़े दस करोड़ है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार एक वर्ष का अनुमानित बजट नगर पंचायत का करीब एक करोड़ 10 लाख है। छह किलोमीटर के सड़कों का जाल बिछा हुआ है। पंचायत में सृजित 60 पद में में 22 कर्मचारी ही तैनात हैं। करीब 400 स्ट्रीट लाइटों के सहारे पंचायत जगमगा रहा है। प्रथम नागरिक के लिए जल निकासी सहित अन्य समस्याएं चुनौती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के प्रतिमाह का अनुमानित बजट 21 लाख 50 हजार रुपये है। स्ट्रीट लाइट की संख्या करीब 565 है। जबकि पूरे नगर पंचायत में 5 किलोमीटर तक सड़कों का जाल बिछा हुआ है। यहां स्थाई कर्मचारियों की संख्या 24 है, संविदा 20 और ठेकेदारी प्रथा से 46 कर्मचारी है। प्रतिमाह आए बजट में से करीब 16 लाख रुपये कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया जाता है। जबकि जल आपूर्ति खर्च 2 लाख 84 रुपये है। नगर पंचायत के नए निजाम के सामने हुए कार्यों में ठेकेदारों का डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान करना होगी चुनौती। सादात नगर पंचायत में करीब 7 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछा हुआ है। अनुमानित बजट एक वर्ष का 1 करोड़ 36 लाख रुपये है। इसमें आधा पैसा 40 कर्मचारियों के लिए वेतन में ही बंट जाता है। नगर के प्रथम नागरिक के सामने कई चुनौतियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed