{"_id":"59b6c72a4f1c1b30698b4589","slug":"21505150762-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला फीता बांधकर लिपिकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला फीता बांधकर लिपिकों ने दिया धरना
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि अगर 14 नंवबर तक शासन की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 15 नंवबर को लखनऊ स्थित महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कनिष्ठ सहायक अधिसंख्य के किए गए तैनाती समायोजन में जनपदों में पद रिक्त होने के बावजूद जनपद से बाहर समायोजित किए गए लिपिकों को तत्काल उन्हें जनपद के रिक्त पड़े पदों पर समायोजित किया जाए। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नत किए गए लिपिकों को उनके वर्तमान तैनाती जनपद में रिक्त होने के फलस्वरूप उसी जनपद में तैनाती समायोजन आदेश जारी किया जाए। स्वानुरोध पर स्थानांतरित लिपिकों में से 34 लिपकों के किए गए स्थगनादेश को तत्काल निष्प्रभावी घाषित किया जाए। स्थानांतरित लिपिक अपने नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सके। कार्यमुक्त हो चुके लिपिकों का वेतन तत्काल निर्देश के साथ निर्गत करने का काम किया जाए। कहा कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में तत्काल विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक करके कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक एवं प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति किया जाए। इस मौके पर गोविंद पाठक, गोपाल सिंह, मुहम्मद इसदाक, बृजेश सिंह, विनोद कुमार, हेमंत कुमार, कमलनयन राय, विनय गुप्ता, राजेद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, साजिद अंसारी, दीपक राय, जयप्रकाश सिंह, कमला यादव, जीके अंसारी, जितेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ शर्मा, शशिभूषण, देवेंद्र यादव, आनंद, चंदा दूबे, मुहम्मद फैजुद्दीन सिद्दीकी, अफसाना खातून, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सिंचाई विभाग के जिला मंत्री संतोष तिवारी, राकेश सिंह ने समर्थन किया। अध्यक्षता शिवबलि मिश्रा और संचालन मणिंद्रनाथ ने किया।