{"_id":"67eae0d2870f59e89607c87a","slug":"215-km-long-drinking-water-pipeline-will-be-laid-in-the-city-in-june-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-130367-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जून में नगर में बिछेगी 215 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जून में नगर में बिछेगी 215 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन
विज्ञापन
नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। इसके लिए अमृत योजना 2.0 की कवायद चल रही है। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाए गए 45 वर्ष पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा। इनके स्थान पर 215 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
वर्ष 2024 में शासन से अमृत 2.0 योजना को मंजूरी मिली थी। इसके लिए शासन स्तर से 115.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से नगर में 215 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने के साथ ही दो पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
निर्माण कराने की जिम्मेदारी नोडल एजेंसी के रूप में जल निगम शहरी को मिली है। शासन से योजना को हरी झंडी मिलने के बाद से ही जलनिगम टेंडर वगैरह को संपन्न कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अप्रैल के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद अनुबंध की प्रक्रिया होगी। यह तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जून महीने से नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे नगर के 25 वार्डों में स्थित 19 हजार घरों के 1.50 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।