{"_id":"5939901b4f1c1b04258b4573","slug":"21496944667-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्ट वीडियो वैन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्ट वीडियो वैन रवाना
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मोदी फेस्ट वीडियो वैन को टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को रवाना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह वैन 8 और 9 जून को नगर भ्रमण कर लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगी।
उन्होंने बताया कि 10, 11 एवं 12 जून को मोदी फेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय सिटी इंटर कालेज परिसर में दिन में 11 बजे से शुरु होगा, जो देर शाम तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी नमो ऐप्स, भीम ऐप्स, मोदी सेल्फी, पोस्टकार्ड के जरिए जन-जन की बात, फोन द्वारा जन की बात, क्विज प्रतियोगिता, वीडियो द्वारा योजनाओं की जानकारी, नुक्कड़ नाटक एवं लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। वीडियो वैन के शुभारंभ के मौके पर विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, अर्जुन सेठ, अजय कुशवाहा, कृष्णकांत सिन्हा, प्रहलाद पांडेय, अमरनाथ दुबे, सुरेंद्र सिंह, राजू वर्मा, विनोद कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, संजय चौरसिया, समरेंद्र सिंह, उपेंद्र वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, योगेश सिंह, दिनेश बिंद, गोपाल जी वर्मा, गर्वजीत सिंह, कृपाशंकर राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। संचालन नगर महामंत्री डा. अमित श्रीवास्तव ने किया।