{"_id":"58d2b9634f1c1bb6681a505a","slug":"21-left-vaccination-science-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को दसवीं के छात्रों की विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को कक्षा दस के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा थी। इस परीक्षा में 1523 परीक्षार्थियों में से 1502 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 21 परीक्षा में नहीं बैठे। शाह फैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने बताया कि सभी 161 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर बुधवार की परीक्षा में सभी 282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय के अनुसार 506 परीक्षार्थियों में से 6 अनुपस्थित रहे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 211 में से 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि आज परीक्षा में 363 में 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को बारहवीं के रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।