फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   21 BLOs and two supervisors were honored for filling the SIR forms before time.

Ghazipur News: समय से पहले एसआईआर फॉर्म भरवाने वाले 21 बीएलओ और दो सुपरवाइजर सम्मानित

Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
21 BLOs and two supervisors were honored for filling the SIR forms before time.
मुहम्मदाबाद। समय से पहले 100 फीसदी एसआईआर फॉर्म भरवाने वाले 21 बीएलओ और दो सुपरवाइजर को बुधवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह आपसी समन्वय से काम करें।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में बूथ संख्या-298 की सीमा यादव, 338 के पंकज कुमार राय, 323 की विनीता राय, 5 के शाहेनूर अंसारी, 17 के मोहम्मद जफर, 46 के कुबेर सिंह यादव, बूथ संख्या-50 के मोहन प्रधान, 64 की रामदुलारी, 68 की पुष्पा देवी गुप्ता, 79 के विजय रामबिंद, 144 के शिवानंद राय, 148 की रुबीना गुलनार, 155 के जसीम अंसारी, 169 के दिग्विजय पांडेय, 150 के अशोक सिंह, 220 की संजू देवी, 231 के नवीनचंद्र श्रीवास्तव, 239 की अनीता सिंह, 265 की सुनीता सिंह, 316 की निर्मला और बूथ संख्या-334 के मनीष यादव शामिल थे। सुपरवाइजर दीपक चौहान और पुनीत राय को भी सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बूथ संख्या-298 की सीमा यादव, 338 के पंकज कुमार राय और 323 की विनीता राय के कार्यों की सराहना की। इन बीएलओ ने अपने बूथ के मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय पर वितरित किए और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में एकत्रित किया। उन्होंने बीएलओ एप का उपयोग कर डेटा का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया। एसडीएम ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया और नितीश कुमार शाही, खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed