फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20523 illiterates of the district will be made literate.

Ghazipur News: जिले के 20523 असाक्षरों को किया जाएगा साक्षर

Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
20523 illiterates of the district will be made literate.
गाजीपुर। प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए शासन की ओर से जिले को इस बार 19600 को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 20523 असाक्षरों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए 2316 वालंटियर चयनित किए गए हैं। 10 निरक्षरों पर एक वालंटियर का चयन किया गया है। पोर्टल पर इनकी फीडिंग कर दी गई है। प्रदेश में 15 वर्ष से ऊपर आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए एक अप्रैल 2022 से अभियान चल रहा है, जो 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम भी नहीं लिख और पढ़ सकता है, तो उसे असाक्षर माना जाता है। इस अभियान में ''अक्षर साथियों'' (वालंटियर्स) की मदद से केंद्रों में 200 घंटे की कक्षाएं दी जानी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों की पहचान और सर्वे का कार्य अब शिक्षकों के बजाए शिक्षामित्रों की ओर से किया जाएगा। इनकी परीक्षा मार्च महीने में होगी। अभियान के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान असाक्षरों को 200 घंटे का अध्यापन कराकर पढ़ना, लिखना और अंकगणित सिखाना है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से निर्देश दिया गया है कि पहले असाक्षरों और वालंटियरों का सर्वे स्कूलों के अध्यापकों के माध्यम से कराया जा रहा था। अब यह सर्वे शिक्षामित्रों की जिम्मेदारी होगी। प्रधानाध्यापक इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed