{"_id":"5c8e83cdbdec2214743f38f3","slug":"201552843725-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनीमिया और कुपोषण से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनीमिया और कुपोषण से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग़ाजीपुर। जिले में संचालित पोषण पखवारे के तहत जनपद में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सदर ब्लॉक में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पोषाहार से बने लजीज व्यंजनों खीर, पकौड़ी, तहरी, मीठी दलिया का लड्डू, नमकीन दलिया का खस्ता एवं हलवा आदि का प्रदर्शन किया गया।
सदर परियोजना पर यूनिसेफ से मंडल को-ऑर्डिनेटर अंजनी राय ने लाभार्थियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। वहां मौजूद महिलाओं और किशोरियों को संतुलित खानपान एवं संपूर्ण टीकाकरण के बारे में बताया। वहीं गत दिवस मीरनपुर सक्का एवं शहर परियोजना में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर ममता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को एनीमिया एवं कुपोषण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किशोरियों को आयरन की गोलियों का सेवन भी कराया गया। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नियमित देखभाल एवं प्रसव पूर्व चार जांचों पर विशेष ध्यान देने एवं प्रसव के बाद नवजात को एक घंटे के अंदर स्तनपान कराने आदि के बारे में बताया गया। कहा कि पोषण पखवारा मनाने के पीछे शासन और विभाग का यही उद्देश्य है कि किशोरियों एवं महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में बताकर कुपोषण को दूर करने में मदद की जा सके। इसके अलावा किशोरियों और धात्री महिलाओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर तारा सिंह, मीरा सिंह, अतिसुंदरी, सावित्री देवी, शर्मिला देवी आदि उपस्थित रहीं।