फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सोलह घंटे जाम में जकड़े रहे लोग

सोलह घंटे जाम में जकड़े रहे लोग

Tue, 05 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोलह घंटे जाम में जकड़े रहे लोग
गाजीपुर। हमीद सेतु के पास खराब ट्रक के कारण मंगलवार को फिर शहर समेत ग्रामीण इलाके का एक भाग जाम से जकड़ा रहा। सोमवार की देर रात से ही लगे जाम को पुलिस समाप्त कराने के लिए जुटी रही। जाम के चलते गाजीपुर घाट से कठवामोड़ तथा ताड़ीघाट- बारा मार्ग, मेदनीपुर, सुहवल आदि सभी क्षेत्रों में करीब बीस किमी तक वाहनों की कतार लग गई। लगन का समय होने के कारण दूल्हे और बराती भी इसमें फंसे रहे। करीब 16 घंटे बाद देर शाम तक धीमी गति से आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन

हमीद सेतु के पास रजागंज पुलिस चौकी के पास एक ट्रक खराब हो गया। दूसरी तरफ हमीद सेतु पर बालू लेकर जा रहे एक ट्रक की सामने से आ रहे खाली ट्रक से टक्कर हो गई। करीब 200 मीटर के फासले पर तीन खराब ट्रकों ने रास्ते को पूरी तरह से बाधित कर दिया। इससे ताडीघाट बारा मार्ग, गाजीपुर जमानिया सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग-24/97 सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार मेदनीपुर, सुहवल, भगीरथपुर आदि सभी सड़कों पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। छोटी-बड़ी गाड़ियों में यात्रियों के अलावा, मरीज, कर्मचारी, शादी विवाह के आयोजक, बराती आदि फंसे रहे। जाम इस कदर रहा कि पैदल भी लोग चल नहीं पा रहे थे। सुहवल पुलिस जाम में फंसे लोगों को निकाल कर जल्द यातायात व्यवस्था को बहाल करने में भी जुटी रही। जाम के कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्ग सहित अन्य लोग पुल के नीचे लाइन से सड़क पर जाने के लिए आते जाते रहे। कई लोग तो लाइन पर गिरने से भी बचे। जाम में धूल से भी राहगीरों की फजीहत हुई। मंगलवार की सुबह कठवामोड़ पर पुल पर छोटे वाहनों तथा नीचे की सड़क पर ट्रक, बस तथा अन्य वाहनों की कतार लगी रही। कासिमाबाद मार्ग भी जाम रहा। काफी प्रयास के बाद दोपहर दो बजे के बाद खराब ट्रकों को सड़क पर से हटाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बावजूद यातायात को सामान्य होने में घंटों लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
वसूली भी है जाम का कारण
गाजीपुर। पुलिस की ओर से की जाने वाले वसूली भी जाम का प्रमुख कारण है। लोगों का कहना है कि हमीद सेतु पर जाने से पहले ही पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। इस मार्ग से छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन बिहार की ओर जाते हैं। इसके चलते पुलिस सुविधा शुल्क की वसूली करने के लिए वाहनों को खड़ा करा देती है। इससे सड़क का एक हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है। अगर देर तक वाहन खड़े रहे तो वाहनों की संख्या बढ़ती जाती है और देखते ही देखते जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed